Nissan Gravite की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, कई हाईटेक फीचर्स से होगी लैस, जानें संभावित कीमत
एबीपी ऑटो डेस्क February 06, 2026 02:42 PM
निसान ने अपनी नई फैमिली कार Nissan Gravite की लॉन्च डेट को फाइनल कर दिया है. यह कार भारतीय बाजार में 17 फरवरी 2026 को लॉन्च की जाएगी. पहले इसे जनवरी में ही लाने की तैयारी थी, लेकिन अब कंपनी ने इसकी नई तारीख तय कर दी है. Nissan Gravite एक तीन रो वाली एमपीवी होगी, जिसकी लंबाई चार मीटर से कम रखी जाएगी. इसे खासतौर पर भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि यह कम कीमत में ज्यादा स्पेस और आराम दे सके. लॉन्च के बाद यह कार सीधे मारुति सुजुकी एर्टिगा और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी पॉपुलर एमपीवी को टक्कर देगी.
Nissan Gravite का डिजाइन और लुक
- Nissan Gravite को रेनॉल्ट ट्राइबर के CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसका लुक पूरी तरह निसान जैसी होगी. सामने की तरफ इसमें उल्टे L-आकार की डीआरएल, नया डिजाइन किया गया ग्रिल और सिल्वर इंसर्ट वाला स्पोर्टी बंपर देखने को मिलेगा. इसके अलॉय व्हील्स भी ट्राइबर से अलग होंगे, जिससे कार ज्यादा प्रीमियम लगेगी. पीछे की ओर ‘Gravite’ बैजिंग, क्रोम बार से जुड़े नए टेललैंप और सिल्वर C-Shape के इंसर्ट वाला रियर बंपर इसे अलग पहचान देंगे.
फीचर्स और केबिन
- Nissan Gravite का केबिन लेआउट काफी हद तक रेनॉल्ट ट्राइबर जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें निसान के कुछ खास टच दिए जाएंगे. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल और ड्राइवर सीट की ऊंचाई एडजस्ट करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कूल्ड ग्लव बॉक्स और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.
इंजन, माइलेज और कीमत
- इंजन की बात करें तो Nissan Gravite में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए निसान इस इंजन को थोड़ा रीट्यून कर सकती है. कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत करीब 6 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 9 लाख रुपये हो सकती है, जिससे यह एक किफायती फैमिली कार साबित होगी.
- अब Renault मार्केट में उतारने जा रही Mini Duster, जानिए पहले मॉडल से कितनी होगी अलग?