आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब बस एक दिन बचा है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आयोजन शुरू होने जा रहा है. भारत, पाकिस्तान समेत 6 टीमें पहले दिन मैदान पर होंगी. आईसीसी ने शुक्रवार को कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक, कुमार संगाकारा, इयान बिशप, आरोन फिंच, वसीम अकरम, रमीज राजा आदि शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा भी कमेंटरी करते हुए नजर आएंगे.
भारत के साथ श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का सह-मेजबान है. भारत के 5 और श्रीलंका के 3 स्टेडियम में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. कुल 20 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप बी के सभी मैच श्रीलंका में होंगे, इसके आलावा पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में होने हैं. आईसीसी ने कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें अधिकतर दिग्गज हैं.
मशहूर कमेंटेटर्स रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जबकि टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पूर्व खिलाड़ी एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट भी लिस्ट में शामिल हैं.
मौजूदा खिलाड़ी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025) जीतने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा भी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे, जबकि 2014 टी20 वर्ल्ड कप विजेता एंजेलो मैथ्यूज भी कमेंटेटर्स की इस लिस्ट में हैं.