Tata Nexon Vs Kia Sonet: सेफ्टी, माइलेज और स्टाइल में कौन है असली चैंपियन! यहां देखें कंपैरिजन
TV9 Bharatvarsh February 06, 2026 08:43 PM

Tata Nexon Vs Kia Sonet: भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन और किआ सोनेट के बीच होता है. दोनों मॉडल उन ग्राहकों को टारगेट करते हैं जो 4 मीटर से कम लंबाई वाली एसयूवी की तलाश में हैं, जिनमें कई इंजन ऑप्शन, दमदार फीचर्स और वेरिएंट मिलें. टाटा नेक्सन सेफ्टी फीचर्स और इंजन ऑप्शन की पर ध्यान केंद्रित करती है, जबकि किआ सोनेट केबिन के अंदर की तकनीक और डिज़ाइन-आधारित फीचर्स पर ज़ोर देती है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद इन दोनों गाड़ियों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं.

Tata Nexon Vs Kia Sonet : कीमत और वेरिएंट

नेक्सन कई ट्रिम लेवल में आती है – स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस. इनके और भी सब-वेरिएंट हैं. टाटा एसयूवी की कीमत 7.32 लाख रुपये से शुरू होकर 14.15 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, किआ सोनेट नौ ट्रिम्स में उपलब्ध है: HTE, HTE (O), HTK, HTK (O), HTK+, HTK+(O), HTX, GTX+ और X-Line. इनकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 7.30 लाख रुपये से लेकर टॉप-स्पेक वर्जन के लिए 13.65 लाख रुपये तक है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

Tata Nexon Vs Kia Sonet : इंजन ऑप्शन

मैकेनिकल पहलुओं की बात करें तो, टाटा नेक्सन तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है: 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (118 hp/170 Nm), 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल सीएनजी के साथ (98.6 hp/170 Nm) और 1.5-लीटर डीजल (113 hp/260 Nm). ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड डीसीए शामिल हैं.

अब बात करते हैं Kia Sonet की, जो तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है: 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन (82 hp/115 Nm), 1.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन (118 hp/172 Nm) और 1.5 लीटर का डीजल इंजन (114 hp/250 Nm). इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं.

Tata Nexon Vs Kia Sonet : माइलेज

इंजन की बात करें तो टाटा नेक्सन के डीजल वेरिएंट 24.08 किमी प्रति लीटर (AMT) तक का माइलेज देने का दावा करते हैं, जबकि पेट्रोल मॉडल लगभग 17.18-17.44 किमी प्रति लीटर (ARAI-प्रमाणित) का माइलेज देते हैं.वहीं, सीएनजी वेरिएंट लगभग 17.44 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देने का दावा करते हैं.

सोनेट के लिए ARAI द्वारा दावा किया गया माइलेज इंजन और ट्रांसमिशन के आधार पर अलग-अलग होता है. डीजल मॉडल 24.1 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देते हैं, जबकि पेट्रोल वेरिएंट लगभग 19.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का वादा करते हैं. 1.5 लीटर डीजल मैनुअल वेरिएंट इस लाइनअप में सबसे अधिक ईंधन दक्षता प्रदान करता है.

Tata Nexon Vs Kia Sonet : फीचर्स

टाटा नेक्सन सेफ्टी पर विशेष ध्यान देती है इस कार में कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल है. वहीं, किआ सोनेट केबिन फीचर्स पर फोकस करती है, जैसे कि बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, कुछ वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम ऑडियो विकल्प। सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद हैं, हालांकि इनकी उपलब्धता वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.