India vs England Live Score, U19 World Cup Final: भारतीय टीम ने गंवाया 5वां विकेट, वेदांत आउट होकर लौटे
TV9 Bharatvarsh February 07, 2026 01:42 AM

India vs England U19 Cricket World Cup Final, Cricket Score and Updates in Hindi: पूरे 22 दिन और 38 मुकाबलों के लंबे सफर के बाद आज फैसले की बारी है. अंडर-19 क्रिकेट का नया वर्ल्ड चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला आज होगा. हरारे में भारत और इंग्लैंड के बीच अब से कुछ ही देर में आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल शुरू होने जा रहा है. रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन भारतीय टीम अपने छठे खिताब के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं इंग्लैंड 28 साल का लंबा इंतजार खत्म करना चाहेगी और दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. दोनों ही टीम 2022 के फाइनल में भी टकराई थीं, जहां टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी.

अब तक कैसा रहा सफर?

इस टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अभी तक अपने सारे ही मैच जीते हैं. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया था. फिर सुपर सिक्स में उसने मेजबान जिम्बाब्वे और कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अंतिम-4 में भारत ने अफगानिस्तान को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था. वहीं इंग्लैंड ने भी ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक सभी मैच जीते. सेमीफाइनल में तो उसने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

कब-कब चैंपियन बने भारत और इंग्लैंड?

भारत ने अभी तक 5 बार इस वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. सबसे पहले 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, जिसके बाद 2008 में विराट कोहली ने ट्रॉफी दिलाई थी. इसके बाद 2012, 2018 और फिर 2022 में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. वहीं इंग्लैंड को इकलौती सफलता 28 साल पहले 1998 में मिली थी.

प्लेइंग-11

भारतः आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ऐरन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

इंग्लैंडः थॉमस रियू (कप्तान), बेन डॉकिंस, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कैलन फाल्कनर, राल्फी एल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्चियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडन, एलेक्स ग्रीन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.