प्रदेश सरकार ने किए आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Tarunmitra February 07, 2026 08:42 AM

लखनऊ । प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी घुले सुशील चन्द्रभान को एसटीएफ में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर यथावत रखा गया है। आईपीएस यमुना प्रसाद को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से हटाकर पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है।

इसके अलावा, आईपीएस हेमराज मीना को डीजीपी मुख्यालय से स्थानांतरित कर यूपी एसआईएफएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में तैनात आईपीएस सचिन्द्र पटेल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ का दायित्व सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.