सस्ती Tata CNG SUV ने Nexon को छोड़ा पीछे, देती है 27 का माइलेज
TV9 Bharatvarsh February 07, 2026 03:44 PM

टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी पंच लंबे समय से कंपनी की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कारों में गिनी जाती रही है. हालांकि साल 2025 में सेल के मामले में इसे अपनी ही कंपनी की एसयूवी नेक्सन से पीछे रहना पड़ा. उसके उलट, साल 2024 में पंच ने इतिहास रचते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज अपने नाम किया था. खास बात ये रही कि चार दशकों से भी ज्यादा समय बाद किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने ये मुकाम हासिल किया.

सीएनजी की 71,113 यूनिट्स बिकीं

भले ही 2025 में कुल सेल के मामले में पंच दूसरे स्थान पर रही हो, लेकिन फाइनेंशियल ईयर 2025 में इसने सीएनजी सेगमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस दौरान पंच सीएनजी की 71,113 यूनिट्स बिकीं, जो इसे टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार बनाती हैं. वहीं नेक्सन सीएनजी की 34,712 यूनिट, टियागो CNG की 15,775 यूनिट और अल्ट्रोज CNG की 10,831 यूनिट ही बिक पाईं. पंच की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपए है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में इंजन ऑप्शन और भी मजबूत किए गए हैं. इसमें नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा, मौजूदा 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध रहेगा, जो 88 PS की पावर देता है और मैनुअल व AMT दोनों ट्रांसमिशन में मिलेगा. कार का सीएनजी वर्जन 73.4 PS की पावर और 103 Nm टॉर्क के साथ पेश किया गया है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल में 18.97 kmpl और CNG में 26.99 km/kg तक का दावा किया गया है.

डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी

2026 टाटा पंच का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न हो गया है. नई LED DRLs, अपडेटेड ग्रिल, नए हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और 16-इंच अलॉय व्हील्स इसे फ्रेश अपील देते हैं. केबिन में 10.24-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हरमन साउंड सिस्टम और बड़ा बूट स्पेस मिलता है.सेफ्टी के लिहाज से पंच फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ESC, ABS, TPMS और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.