Ritu Tawde Mumbai Mayor : घाटकोपर से लगातार तीसरी बार पार्षद चुनी गईं भाजपा नेता रितु तावड़े मुंबई की नई मेयर होंगी। शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे।
मुंबई में भाजपा के अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े के नाम की घोषणा की रितु ने मेयर पद के लिए नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुंबई को हम बांग्लादेशियों से मुक्त करेंगे।
उपमहापौर पद शिवसेना शिंदे के खाते में गया है। पार्टी की ओर से संजय शंकर घाड़ी ने भी उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा है। दोनों का चुना जाना तय है।
गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था। महायुति के कुल 118 कॉर्पोरेटर्स चुने गए थे। इनमें से 89 भाजपा के और 29 एकनाथ शिंदे की शिवसेना के थे।
कौन हैं रितु तावड़ेरितु तावड़े ने साल 2012 में पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2017 में वह घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं। इस बार उन्होंने वार्ड नंबर 132 में शानदार जीत हासिल की। रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।
edited by : Nrapendra Gupta