डबल वेदर सिस्टम एक्टिव: पहाड़ों में भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश और कोहरा
Webdunia Hindi February 07, 2026 07:43 PM

Weather Update : देश में 2 विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड कम होगी।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। राजस्थान को शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। शनिवार को कई स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। सुबह शाम ठंड का अगर दिखाई देगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार में कोहरा छाया रहा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 9 और 11 फरवरी को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं से लेकर कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक की गतिविधियां संभव हैं।

उत्तराखंड में भी 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 7 फरवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। आज अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में झमाझम बारिश हो सकती है।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.