Vaibhav Suryavanshi: भारत को U19 वर्ल्ड कप जिताने वाले वैभव सूर्यवंशी, घर से पहले कहां गए?
Sanjeev Kumar February 09, 2026 01:23 PM

Where is Vaibhav Suryavanshi?: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इंडिया वापस लौट चुके हैं. चैंपियन टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत-सत्कार के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर का रुख किया, जिसके वीडियो भी सामने आए. मगर वैभव सूर्यवंशी बाकी खिलाड़ियों जैसे अपने घर नहीं गए. ऐसे में सवाल है कि वो घर नहीं जाकर, पहले कहां गए?

वैभव सूर्यवंशी गए कहां?

वैभव सूर्यवंशी कहां गए उसे लेकर दो जानकारियां सामने आई है. पहली जानकारी तो ये है कि वो नागपुर गए हैं. ऐसा कहा जा जा रहा है कि उनके नागपुर जाने के पीछे की वजह राजस्थान रॉयल्स के मैनजर रोमी भिंडर की बिगड़ी तबीयत है. ऐसी खबर है कि वैभव, उनकी सेहत का हाल जानने नागपुर पहुंचे हैं. एक जानकारी ये भी है कि वैभव सूर्यवंशी मुंबई में 9 फरवरी को एक लंच में शिरकत करेंगे. हालांकि, TV9 इन दोनों कयासों में से किसी भी पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता.

सारे चैंपियन लौटे अपने-अपने घर

इससे पहले टीम के बाकी खिलाड़ी, जिनमें कप्तान आयुष म्हात्रे, एरॉन जॉर्ज, कनिष्क चौहान जैसे तमाम खिलाड़ियों का उनके अपने-अपने होम टाउन में जमकर स्वागत हुआ. लोग उनकी एक झलक पाने. उनके साथ फोटो या सेल्फी लेने को बेताब दिखे.

जल्दी घर आ सकते हैं वैभव- मनीष ओझा

वैभव सूर्यवंशी का शहर समस्तीपुर उनके स्वागत के इंतजार में हैं. TV9 हिंदी से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने उम्मीद जताई है कि वैभव 2-3 दिन या हफ्ते भर के लिए घर आ सकते हैं. हालांकि, वो कब तक आएंगे, इस बारे में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि अभी कोई मैच, सीरीज या टूर्नामेंट है नहीं तो वैभव आ सकता है. उसके बाद हो सकता है कि वो राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 के लिए लगने वाले कैंप का हिस्सा बनने के लिए चले जाएं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.