आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के चलते कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक सामान्य समस्या बन गई है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है: अच्छा (HDL) और खराब (LDL)। जब खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है। शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में ट्रांसप्लांट फिजिशियन और नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ. भानु मिश्रा के अनुसार, इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है और इसे नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सेचुरेटेड फैट जैसे घी, मक्खन, फुल फैट डेयरी और ट्रांस फैट का सेवन कम करें। फाइबर युक्त भोजन जैसे ओट्स, बीन्स, फल और सब्जियां खाएं। नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ वजन बनाए रखें, और धूम्रपान से बचें। मछली, मेवे, और सोया उत्पाद आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। खाना पकाने के लिए सीमित मात्रा में हेल्दी ऑयल का उपयोग करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज़ चलना, योग या अन्य शारीरिक गतिविधियों में भाग लें। तनाव को कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें, पर्याप्त नींद लें और धूम्रपान से दूर रहें।