दो सेकेंड और दो मौत… एकतरफा प्यार या वजह कुछ और, तरनतारन के लॉ कॉलेज में गोली कांड की पूरी कहानी
TV9 Bharatvarsh February 10, 2026 08:42 AM

पंजाब के तरनतारन जिले में स्थित माई भागो कॉलेज में गीलीकांड की घटना ने सभी को हैरान कर दिया. लेकिन वहीं इस घटना ने लोगों के मन कई सवाल भी पैदा कर दिए. एक साथ पढ़ने वाले दो छात्रों ने सिर्फ दो सेकेंड में अपनी पूरी जिंदगी खत्म कर ली. ऐसा क्या हुआ कि दोनों को अपनी जिंदगी गवानी पढ़ गई. तो आईए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से दोनों की अपनी जान गवानी पड़ी…

तरनतारन जिले के उसमा गांव में स्थित माई भागो कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कॉलेज परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है. हर कोई गोलियों की आवाज सुनकर सन्न रह गया. जिस क्लास में गोलियां चलीं वहां खून के छींटे पड़े हुए थे. दोनों छात्रों के शव पड़े हुए थे.

दरअसल, प्रिंस राज और संदीप कौर दोनों एक ही कॉलेज में एक ही क्लास में पढ़ते थे. सोमवार की सुबह क्लास शुरू होने वाली थी, सभी छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुंच चुके थे. इस दौरान प्रिंस राज भी अपनी क्लास में पहुंचा और जैसे ही उसने संदीप कौर को देखा तो उसकी ओर तेजी से पहुंचा. दोनों एक कोने में गए और कुछ देर तब बात की.

प्रिंस ने मारी गोली

इसके बाद प्रिंस ने दिल दहला देने वाला कदम उठा लिया. प्रिंस अचनाक उठा और पिस्टल निकाल कर पास में खड़ी संदीप कौर के सिर में गोली मार दी, आसपास मौजूद छात्र जब तक कुछ समझ पाते प्रिंस ने खुद को भी गोली मार ली. इस घटना के कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई. सभी छात्र हैरान रह गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया. यह सवाल अभी भी सभी के जहन में बना हुआ था, तो आईए बताते हैं इसके पीछे दोनों के अंदर चल रही एक कहानी है…

कौन थे संदीप और प्रिंस?

मृतका संदीप कौर नौशहरा पन्नुआ गांव की रहने वाली थी. वहीं हमलावर छत्र प्रिंस राज मलियां गांव का रहने वाला था. दोनों के गांवों के बीच दूरी लगभग 12 किलोमीटर है. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और सहपाठी थे. लेकिन दोनों को अपनी जिंदगी से क्यों हाथ धोना पड़ा इसको लेकर उनके बीच पल रही एक कहानी सामने आई है, जो इस दर्दनाक अंजाम तक पहुंची.

क्या थी वजह?

परिजनों के मुताबिक, संदीप कौर की हाल ही में सगाई हुई थी, जिसकी वजह से प्रिंस राज काफी नाराज था और उसे ये यह रिश्ता मंजूर नहीं था.लड़की के परिजनों का दावा है कि सगाई के बाद से प्रिंस का व्यवहार और आक्रामक हो गया था. अब सवाल ये उठता है कि क्या यही नाराजगी कत्ल की वजह बनी? पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है.

हालांकि, परिजनों ने यह भी कहा कि संदीप कौर ने प्रिंस राज से साफ कह दिया था कि वो अब अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती है. वह किसी रिश्ते या प्रेम प्रसंग में नहीं पड़ना चाहती थी.उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था. मां छोटे-मोटे काम करके घर चलाती थीं. सात बेटियां और एक 12 साल का बेटा. इतनी बड़ी जिम्मेदारी के बीच संदीप कौर परिवार का सहारा बनना चाहती थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.