'ओ रोमियो' करेगी बंपर ओपनिंग? हर घंटे छाप रही धुआंधार नोट, जानें- 12बजे तक का केलक्शन
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 13, 2026 02:42 PM

O Romeo Box Office Day 1 LIVE: शाहिद कपूर की साल 2026 की पहली फिल्म 'ओ'रोमियो' ने शुक्रवार, 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी है. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही काफी बज क्रिएट किया हुआ है. ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीद हैं. चलिए यहां ओ'रोमियो के पहले दिन के कलेक्शन से लेकर ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं

ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग (O'Romeo Advance Booking Day 1)
ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग रिलीज़ से 2 दिन पहले शुरू हुई थी और इसने ठीक-ठाक प्री टिकट सेल कर ली है.

  •  ओ’रोमियो के देभर में बिना ब्लॉक सीटों के 11 लाख 8 हजार 939 टिकटों की सेल हुई है.
  • बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने प्री से में 3.05 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ओ’रोमियो की एडवांस बुकिंग में कमाई 5.9 करोड़ रुपये हुई है.

  ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1(O'Romeo BO Day 1)
ओ'रोमियो को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से सुबह के शोज में ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक 1.08 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. बता दें कि ओ'रोमियो की पहले दिन की कमाई के आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही अपडेट होंगे. 

ओ' रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)
पहला दिन 1.08 (दोपहर 12 बजे तक के आंकडे)
टोटल कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये 

 ‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 1((O'Romeo Occupancy)
 ‘ओ’रोमियो’ की 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 8.03 फीसदी दर्ज की गई हैं. 

 ‘ओ’रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 प्रिडिक्शन (O'Romeo Box Office Prediction) 
एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स को देखते हुए, ट्रेड को उम्मीद है कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो का दिन ठीक-ठाक रहेगा.

  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत में 7-9 करोड़ की नेट ओपनिंग लेगी.
  • कुछ और अच्छे अनुमानों के मुताबिक फिल्म पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ इसकी रफ्तार बढ़ेगी और ये अपनी रिलीज के  डे 1 पर 10 करोड़ से थोड़ा ज़्यादा कलेक्शन कर सकती है.  
  • अगर ये 7 करोड़ से ओपनिंग करती है  तो शाहिद की पिछली फिल्म देवा की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी, जिसने पिछले साल 5 करोड़ से शुरुआत की थी. 
  • हालांकि,  ‘ओ’रोमियो के पहले दिन का कलेक्शन  शाहिद कपूर की सबसे बड़ी हिट 'कबीर सिंह' की ओपनिंग  के आधे से भी कम होगा.
  • 'कबीर सिंह' ने साल 2019 में 20 करोड़ की ओपनिंग की थी

'ओ रोमियो' के बारे में सब कुछ
'ओ रोमियो' डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की शाहिद के साथ हैदर और कमीने के बाद तीसरी फिल्म है. इसकी स्टार कास्ट में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी जैसे कई दमदार कलाकार हैं. 

'ओ रोमियो' अपनी रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई थी क्योंकि स्वर्गीय हुसैन शेख, उर्फ ​​हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स पर उनके पिता की बिना इजाज़त बायोपिक बनाने और उन्हें नेगेटिव तरीके से दिखाने के लिए केस किया था. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि हुसैन की बेटी सनोबर केस साबित करने में नाकाम रहीं, जिसके बाद केस खारिज कर दिया गया. 

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.