कार खरीदना सभी का सपना होता है. कुछ लोग यह सपना आसानी से पूरा कर लेते हैं तो वहीं कुछ लोगों को इसे पूरा करने में सालों का वक्त लग जाता है. अगर हम आपसे कहें कि भारतीय बाजार में ऐसी कारें मौजूद हैं, जिनकी कीमत सिर्फ 3.49 लाख रुपये से शुरू होती है, तो कैसा रहेगा? जी हां, ये कारें देश की सबसे सस्ती कारों की लिस्ट में शामिल हैं. अगर आप बाइक से कार पर अपग्रेड होना चाहते हैं तो यहां हम आपको देश की इन सस्ती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.
पहली कार देश की सबसे सस्ती कार Maruti S-Presso है, जिसके STD (O) वैरिएंट की कीमत 4.26 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 3.49 लाख रुपये रह गई है. यानी ग्राहकों को करीब 76,600 रुपये का फायदा हुआ है. कीमत में लगभग 18 फीसदी कटौती के बाद यह बजट सेगमेंट में सबसे डिमांडिंग कार बन चुकी है. नए जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद ये कार देश की सबसे सस्ती कार बन गई है.
वहीं मारुति ऑल्टो K10 पहले भारत की सबसे सस्ती कार थी, लेकिन अब दूसरे नंबर पर आ गई है. इसके STD (O) वैरिएंट की कीमत 3.69 लाख रुपये है. जीएसटी रिफॉर्म्स आने के बाद ग्राहकों को लगभग 53,100 की बचत गाड़ी पर हो रही है. लेकिन Alto K10 अब भी अपनी किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से पॉपुलर है.
तीसरी कार Renault Kwid है. इसके 1.0 RXE वैरिएंट की कीमत पहले 4.69 लाख रुपये थी, जो अब 4.29 लाख रुपये है. SUV जैसी स्टाइलिंग और बजट-फ्रेंडली कीमत इसे एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है.
Tata Tiago देश की चौथी सबसे सस्ती कार है. पहले इसके XE वैरिएंट की कीमत अब 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी ग्राहकों को 42,500 रुपये का फायदा हुआ है. दमदार बिल्ड क्वालिटी और स्टाइलिश लुक्स के कारण Tiago इस प्राइस पॉइंट पर वैल्यू फॉर मनी कार है.
Maruti Celerio भी भारत की सस्ती कारों की लिस्ट में शामिल है. इसके LXI वैरिएंट की कीमत पहले 5.64 लाख रुपये थी, जो अब घटकर 4.69 लाख रुपये रह गई है. इसमें ग्राहकों को करीब 94,100 रुपये की बचत मिलती है. यह लगभग 17% की कटौती है, जिससे Celerio और भी किफायती विकल्प बन गई है.
-
लॉन्च होते ही छा गई Mahindra BE6 Batman Edition, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर