शेयर बाजार नहीं निकाल सका ईरान संकट का तोड़, दिग्गजों के डूबे 2.81 लाख करोड़
TV9 Bharatvarsh March 08, 2026 04:43 PM

मिडिल ईस्ट वॉर या ईरान संकट के दौरान शेयर बाजार में बड़ी गिरावचट देखने को मिल चुकी है. बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जिसमें शेयर बाजार निवेशकों के 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब चुके हैं. खास बात तो ये है कि इस दौरान देश की 8 दिग्गज कंपनियों को 2.81 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर एसबीआई को हुआ है.

वैसे देश की टॉप 10 कंपनियों में से दो कंपनियां ऐसी रहीं जिनके मार्केट कैप को फायदा हुआ है. जिसमें देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. साथ ही देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार इंफोसिस के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की टॉप कंपनियों में किस कंपनी को कितना फायदा और कितना नुकसान हुआ.

इन कंपनियों को ज्यादा नुकसान
  • देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मार्केट वैल्यूएशन 53,952.96 करोड़ रुपए गिरकर 10,55,567.27 करोड़ रुपए हो गई.
  • देश की दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर ICICI बैंक की वैल्यूएशन Rs 46,936.82 करोड़ घटकर Rs 9,40,049.82 करोड़ हो गई.
  • वहीं देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक की वैल्यूएशन Rs 46,552.3 करोड़ घटकर Rs 13,19,107.08 करोड़ हो गई.
  • देश की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनियों में से एक लार्सन एंड टूब्रो की वैल्यूएशन Rs 45,629.03 करोड़ घटकर Rs 5,43,208.36 करोड़ हो गई.
  • देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन (mcap) Rs 28,934.56 करोड़ घटकर Rs 5,91,136.03 करोड़ हो गया.
  • देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैपिटलाइजेशन Rs 28,492.44 करोड़ घटकर Rs 9,25,380.15 करोड़ हो गया.
  • देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का mcap 26,350.67 करोड़ घटकर 5,23,042.51 करोड़ रुपए पर आ गया.
  • देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल का mcap 4,732.75 करोड़ रुपए घटकर 10,67,120.50 करोड़ रुपए रह गया.
  • इन कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ इजाफा

    हालांकि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन 14,750.39 करोड़ रुपए बढ़कर 19,01,583.05 करोड़ रुपए हो गया. वहीं देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस का mcap 3,459.99 करोड़ रुपए बढ़कर 5,30,546.54 करोड़ रुपए हो गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा. पिछले हफ़्ते, BSE बेंचमार्क 2,368.29 पॉइंट्स या 2.91 परसेंट गिरा. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च के SVP, अजीत मिश्रा ने कहा कि छुट्टियों की वजह से कम हुए हफ़्ते का अंत मार्केट में भारी गिरावट के साथ हुआ, क्योंकि वेस्ट एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल ने इन्वेस्टर सेंटिमेंट पर भारी असर डाला.

    © Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.