Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लें ये सरल उपाय, खुशहाल हो जाएगा वैवाहिक जीवन!
TV9 Bharatvarsh March 08, 2026 04:43 PM

Rang Panchami Ke Upay: आज रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. हर साल ये पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है. रंग पंचमी का पर्व राधा-कृष्ण को समर्पित किया गया है. इस दिन राधा-कृष्ण के पूजन का विधान है. मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर उतकर होली खेलते हैं. रंग पंचमी के साथ ही होली के उत्सव का समापन होता है.

रंग पंचमी के दिन मथुरा-वृंदावन में रंगोत्सव होता है. भगवान की झांकियां निकाली जाती हैं. रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा के साथ ही कई खास और सरल उपाय भी किए जाते हैं. इन उपायों को करने से जीवन में कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है, तो चलिए जानते हैं रंग पंचमी के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में.

रंग पंचमी पर करें ये उपाय

राधा-कृष्ण को चढ़ाएं गुलाबी रंग का गुलाल: रंग पंचमी पर विधि-विधान से राधा-कृष्ण की पूजा की पूजा करें और उनको गुलाबी रंग का गुलाल चढ़ाएं. ऐसा करने से संबंध में तनाव खत्म होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

श्री हरि विष्णु की करें पूजा: भगवान विष्णु को इस दिन पीले रंग का गुलाल अर्पित करें. विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

मां लक्ष्मी को गुलाल करें अर्पित: रंग पंचमी पर लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें गुलाल अर्पित करें. इसके साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक संकट दूर हो जाता है.

लड्डू गोपाल को गुलाल, मिश्री चढ़ाएं और शिवलिंग का अभिषेक करें: लड्डू गोपाल को इस दिन गुलाल और मिश्री चढ़ाएं. साथ ही शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें. साथ ही रंग पंचमी का व्रत रखें.

ये भी पढ़ें: Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी पर ठंडा प्रसाद चढ़ाने की परंपरा क्यों? जानें रहस्य

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.