बार-बार पेशाब जाने से हैंˈ परेशान? तो अपनाएँ यह उपाय नहीं लगाएंगे टॉयलेट के चक्करˌ
Himachali Khabar Hindi March 08, 2026 03:42 PM

पेशाब (urine) आना वैसे तो बहुत ही कॉमन चीज है। लेकिन कई बार लोगों को ये दिन में कई बार आती है। कुछ तो हर आधे या एक घंटे में भी पेशाब जाते हैं। बार-बार पेशाब जाने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे यूरिन का एक बार में क्लियर नहीं होना, डायबिटीज या संक्रमण। जब इन्फेक्शन होता है तो पेशाब में जलन की समस्या भी रहती है। ये प्रॉबलम कम पानी पीने या अधिक मिर्च मसाला वाली चीजें खाने से भी हो सकती है। आप कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

खुद को हाइड्रेट रखें

रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डॉक्टर्स की माने तो हमे रोज कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। यदि आपको बार-बार पेशाब आती है या इसमें जलन होती है तो आप पानी में नींबू का रस या पुदीने का अर्क भी मिला सकते हैं। इससे आपका पेशान का संक्रमण कम हो जाएगा। फिर बार-बार पेशान जाने या जलन की समस्या नहीं होगी।

लहसुन खाएं

लहसुन एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। ये किटाणुओं से लड़ने का काम करती है। इसका रोज सेवन करने से पेशान और शरीर के अन्य इन्फेक्शन दूर हो जाते हैं। इसे आप कच्छ खाएं तो ये और भी अधिक फायदा करेगी। इससे बार-बार पेशान आने की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

फलों का जूस पीते रहें

मौसमी फलों का सेवन करते रहना चाहिए। साथ ही इन फलों का जूस पीना चाहिए। वहीं हरी सब्जियां खाना भी लाभकारी है। ये चीजें आपके शरीर में पोसक तत्वों की कमी को पूरा करेगी। इससे आपके शरीर का वॉटर लेवल भी पड़ेगा। आपका शरीर इन्फेक्शन से अच्छे से लड़ पाएगा।

नारियल पानी पीएं

बार-बार पेशाब आने की समस्या रोकना है तो रोज एक नारियल पानी पीना शूर कर दें। नारियल पानी में ढेर सारे विटमिन्स और मिनरल्स होते हैं। ये हमारी बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। इसलिए इसका नियमित सेवन करने से यूनिन क्लीयर होता है। इन्फेक्शन खत्म हो जाता है। पेशाब बार-बार नहीं आती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

यूरिन इन्फेक्शन के दौरान मीठी चीजें जैसे केक, कुकीज, कार्बोनेटेउ डिंक और मिठाईं इत्यादि चीजें नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि मीठी चीजें मूत्र के रास्ते में बैक्टीरिया को ब्रीडिंग करने के लिए सकारात्मक माहौल बनाते हैं। इससे आपकी समस्या और बढ़ जाती है।

वहीं कॉफी-यूरिन जैसी चीजों का अधिक सेवन यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को और बढ़ा देता है। शराब, मिर्च-मसाले, गुड़, खटाई और तेल से बनी चीजें भी न खाएं तो बेहतर होगा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ये चीजें इन्फेक्शन की स्थिति को और गंभीर बना देती हैं। इसलिए सिर्फ सादा और हेल्थी भोजन ही करें।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.