UAE में ना करे फोटोग्राफी… हमलों के बीच भारतीयों के लिए क्यों जारी करनी पड़ी एडवाइजरी?
TV9 Bharatvarsh March 08, 2026 04:42 PM

मौजूदा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुबई या आबूधाबी में रहने वाले लाखों लोगों के लिए भारत सरकार की एडवायजरी जारी की गई है. एडवाइजरी के मुताबिक, डिजिटल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए घटनास्थल की तस्वीरें न लें, न ही पब्लिश करें. एडवाइजरी में बताया गया है कि UAE अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घटनास्थल या मना किए गए इलाकों या एयरपोर्ट के अंदर बिना इजाजत के वीडियो बनाने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसके साथ ही अपनी सुरक्षा पक्की करने और कानूनी नतीजों से बचने के लिए, सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई बातों का सख्ती से पालन करें. एडवाइजरी में कहा गया कि जब आप किसी भी तरह की चेतावनी का अलर्ट सुनें, तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और तब तक वहीं रहें जब तक आपके इलाके के लिए चेतावनी का अलर्ट हटा न दिया जाए. ऐसी स्थिति में किसी भी तरह से फोटो खींचने/वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए बाहर जाने की कोशिश न करें.

UAE अधिकारियों की गाइडलाइन का करें पालन

8 मार्च को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि इसमें प्रोजेक्टाइल या छर्रों से गिरने वाले नुकसान की तस्वीरों को भी शेयर नहीं करना है. इसके अलावा अगर आपके आस-पास छर्रे गिरते हैं या कोई संदिग्ध चीज मिलती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दें. ताकि वे स्थिति को सुरक्षित और तेजी से संभाल सकें. उस जगह से दूर रहें और किसी भी हिस्से के पास न जाएं या उसे न छुएं. एयरपोर्ट के अंदर आने-जाने के दौरान फोटो न लें, वीडियो रिकॉर्ड न करें.

मौजूदा इलाके के हालात को देखते हुए, अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने यूनाइटेड अरब अमीरात में रहने वाले या वहां आने वाले सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे UAE अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए स्थानीय कानूनों और सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.