बिहार की राजधानी पटना में एक साल पहले हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. देवर और भाभी ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, युवक महिला को न्यूड वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था. जिसके बाद महिला ने अपने देवर को बताया. दोनों ने मिलकर प्लान बनाया और युवक की जान ले ली.
मामला पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पटना पुलिस ने जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पुलिस को एक पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसे 18 मार्च 2025 को बरामद किया या था. लेकिन उस दौरान पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई थी. युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे.
तीन आरोपी गिरफ्तारजानकारी देते हुए पूर्वी SP परिचय कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान जहानाबाद के महादेव शाह के तौर पर हुई है. पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर मृतक की प्रेमिका पुष्पा देवी, उसके देवर आलोक कुमार और एक ऑटो चालक सन्नी कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, अभी भी इस घटना में शामिल एक आरोपी फरार है.
पुलिस पूछताछ में कबूला सचपूछताछ में आरोपी आलोक ने बताया है कि, ‘साल 2022 में पुष्पा देवी की शादी अभिमन्यु पासवान से हुई थी. शादी से पहले वो महादेव शाह के संपर्क में थी. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी आलोक ने बताया कि शादी के बाद महादेव शाह भाभी को न्यूड वीडियो और तस्वीर भेज कर ब्लैकमेल कर रहा था. शादी के बाद भी संबंध बनाना चाहता था. इस बात से पूरा परिवार परेशान था. उसने बताया कि हम लोगों ने मिलकर प्लान बनाया और फिर 17 मार्च और 18 मार्च यानी घटना वाले दिन भाभी ने उसे फोन करके बुलाया था. मैं और मेरा दोस्त गांव के एक ऑटो में उसे बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए और हत्या कर दी.
हत्या के बाद फरार चल रहा था आरोपीमहिला का आरोपी देवर आलोक कुमार गांव में ही निजी मेडिकल क्लीनिक चला रहा था. घटना के बाद मेडिकल दुकान बंद कर पटना में दरोगा की तैयारी करने चला आया, जबकि दूसरा आरोपी महेंद्रू इलाके में ही रहकर तैयारी कर रहा था. आलोक को पटना पुलिस ने महेंद्रू इलाके के हॉस्टल से अरेस्ट किया है. पहले के पहुंचने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की थी. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हॉस्टल से छलांग लगा दी, जिसमें पैर की हड्डी टूट गई है. पुलिस को तीन मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें मृतक का भी एक टूटा मोबाइल शामिल है.