Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? एक क्लिक में दूर करें कंफ्यूजन
TV9 Bharatvarsh March 09, 2026 11:44 AM

Kalashtami March 2026 Date: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व है. हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की उपासना की जाती है. मार्च 2026 में पड़ने वाली कालाष्टमी इसलिए भी खास है क्योंकि यह चैत्र मास की पहली कालाष्टमी है. अक्सर तिथि के विस्तार के कारण लोगों के मन में व्रत की सही तारीख को लेकर संशय बना रहता है कि व्रत 11 मार्च को रखा जाए या 12 मार्च को. आइए, पंचांग के अनुसार जानते हैं सटीक तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में.

कालाष्टमी 2026 की सही तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत: 11 मार्च 2026 को देर रात 01:54 बजे होगी,वहीं इस तिथि का समापन 12 मार्च 2026 को सुबह 04:19 बजे होगा. हिंदू धर्म में अधिकतर व्रत उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि चल रही हो) के आधार पर रखे जाते हैं. इस कारण मासिक कालाष्टमी का व्रत 11 मार्च 2026 को रखा जाएगा.

कालाष्टमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन सच्चे मन से पूजा करने से शत्रु बाधा कम होती है, ग्रह दोष शांत होते हैं, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है

कालाष्टमी की पूजा विधि

कालाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान भैरव की विधि-विधान से पूजा करें. सबसे पहले घर के मंदिर में भगवान भैरव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. उन्हें कुमकुम, अक्षत और फूल अर्पित करें. सरसों के तेल का दीपक जलाएं फिर भैरव चालीसा या भैरव मंत्र का जाप करें. इसके बाद भगवान को मिठाई, फल और नारियल का भोग लगाएं. कई स्थानों पर इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने की भी परंपरा है, जिसे शुभ माना जाता है.

कालाष्टमी के दिन क्या करें?
  • भगवान भैरव का ध्यान और मंत्र जाप करें
  • जरूरतमंदों को दान करें.
  • कुत्तों को भोजन कराएं.
  • शाम के समय दीपक जलाकर आरती करें.
कालाष्टमी के दिन क्या न करें?
  • किसी का अपमान या झगड़ा न करें.
  • मांस और शराब का सेवन न करें.
  • झूठ बोलने और गलत कामों से बचें.

ये भी पढ़ें: Baisakhi 2026: इस साल कब मनाई जाएगी बैसाखी? जानें इस पर्व का क्या है महत्व?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.