कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लिवर बीते कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के जरिए सभी को खूब हंसाया है.
जॉनी का टैलेंट उनके दोनों बच्चों में भी बखूबी ट्रांस्फर हुआ है. जॉनी की बेटी जैमी और बेटा जेसी, दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
जैमी और जेसी को उनके मजेदार कॉमेडी स्केचिस और रील्स के लिए जाना जाता है.
जैमी ने बताया कि जेसी 10-12 साल के थे, तब उनके गले में एक डॉक्टर्स को ट्यूमर का पता लगा. क्योंकि ट्यूमर गले की नसों में फंसा था, इसलिए इसकी सर्जरी काफी खतरनाक थी.
जैमी ने कहा- डॉक्टर्स ने कहा कि सर्जरी में गलती का मतलब था कि जेसी की आंखों की रोशनी जा सकती थी, या फिर वो हमेशा के लिए पैरालाइज्ड हो सकते थे.
जैमी ने बताया कि जेसी की सर्जरी को इंडिया में किया गया, लेकिन वो वैसी नहीं हुई जिस तरह से प्लान की गई थी. ये दौर पूरे परिवार के लिए काफी परेशानी भरा था.
जेसी को काफी लंबी मेडिकेशन पर रखा गया था. ताकी ट्यूमर श्रिंक हो जाए इसलिए जेसी को एक दिन में लगभग 50 से 60 टैबलेट खानी पड़ रही थी.
इंडिया में सही इलाज के न मिलने के कारण जेसी को परिवार अमेरिका लेकर गया और वहां पर उनका सही से ऑपरेशन किया गया, जो कामयाब रहा.