तीन बार जहर देने पर भी नहीं मरी तो कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर कर शिक्षिका पत्नी की कराई हत्या, बोला-एक्सीडेंट में गई जान
Himachali Khabar Hindi March 11, 2026 08:42 AM

Crime News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बेहद हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खत्म करने के लिए पहले तीन अलग-अलग मौकों पर उसके खाने में जहर मिलाने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह बच निकली. जब ये सारे प्रयास नाकाम हो गए, तो उसने ठंडे दिमाग से एक नया प्लान बनाया और एक लाख रुपए की सुपारी देकर हिटमैन के जरिए अपनी पत्नी की हत्या करवा दी.

पीड़िता वृषाली गावंडे जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका थीं और रोजाना स्कूटी से ड्यूटी पर जाती थीं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। 2 मार्च की सुबह, जब वे स्कूल जा रही थीं, तभी एक टाटा पिकअप ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. धक्का इतना तेज था कि वे मौके पर ही ढेर हो गईं और उनकी मौत हो गई. शुरू में सबको लगा कि यह एक आम सड़क हादसा है.

लेकिन पुलिस की गहन जांच में सच्चाई सामने आई. संदिग्ध वाहन का नंबर प्लेट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला. वाहन चालक मनीष सूर्यवंशी को हिरासत में लिया गया, तो उसने कबूल कर लिया कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. जांच में पता चला कि वृषाली के पति प्रकाश गावंडे ने अपने एक साथी मंगेश चुलकर की मदद से मनीष को एक लाख रुपये दिए थे, ताकि वह वृषाली को ‘अपघात’ में मार डाले और मामला हादसे का दिखे.

पुलिस ने तीनों आरोपियों प्रकाश गावंडे, मंगेश चुलकर और मनीष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. तपास में पता चल रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसमें तलाक की बात भी शामिल थी, और इसी रंजिश ने इस खौफनाक अपराध को अंजाम दिया.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.