Shivam Dubey Reached His Home By Train: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीते रविवार यानी 8 मार्च की रात टीम इंडिया ने तिरंगा लहराया. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वैसे तो इस खिताबी जीत के कई हीरो रहे, लेकिन शिवम दुबे का सबसे अहम रोल था. भारतीय पारी के 20वें ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाकर भारतीय टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाने के साथ ही दुबे ने न्यूजीलैंड को जीत से दूर कर दिया था. हालांकि, शिवम दुबे इस ऐतिहासिक जीत के बाद एक पल भी अपना वक्त बर्बाद किए बगैर अपने घर के लिए ट्रेन से निकल गए थे, क्योंकि घर पर उनके बेटे और बेटी इंतजार कर रहे थे.
फ्लाइट की जगह ट्रेन से क्यों निकले शिवम दुबे?
इंडियन एक्सप्रेस में छपे खबर के मुताबिक, ‘सोमवार यानी 9 मार्च तक अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स पूरी तरह से बुक हो चुकी थीं, ऐसे में शिवम दुबे ने अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन से घर जाने का फैसला किया. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे दुबे को पता था कि भीड़ में घिरने का खतरा है.
Shivam Dube with his family after the T20 World Cup final win.❤
— Sonu (@Cricket_live247) March 11, 2026
Underrated player, but always delivers when it matters. pic.twitter.com/IfTabkScEh
ट्रेन में टीटीई ने पूछा - कौन शिवम दुबे, वो क्रिकेटर?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस के अपने एसी थ्री-टियर कोच में पहुंचने के बाद शिवम दुबे फटाफट अपर बर्थ में चढ़ गए और कंबल ओढ़कर लेट गए. तभी टीटीई (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) टिकट चेक करने आया और पूछा कि इस सीट पर कौन हैं? शिवम दुबे? वो क्रिकेटर? शिवम की पत्नी अंजुम ने बिना रुके जवाब दिया, ‘नहीं-नहीं. वो यहां कहां से आएगा? टीटीई के जाने के बाद लंबे टूर्नामेंट और जश्न की थकान से चूर शिवम दुबे ने आठ घंटे के सफर में सोने की कोशिश की. इस दौरान रात में वे टॉयलेट भी गए, लेकिन उन्हें ट्रेन में किसी ने नहीं पहचाना.