Weather Update : देश के कई हिस्सों में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Webdunia Hindi March 20, 2026 05:43 PM

Weather Update News : देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। खबरों के अनुसार, उत्तर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवाती घुमाव बना हुआ है, जिस कारण मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से भीषण गर्मी में राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तापमान ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि किसानों के लिए इस बारिश ने फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 22 मार्च से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में बादल और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवाती घुमाव बना हुआ है, जिस कारण मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से भीषण गर्मी में राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तापमान ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि किसानों के लिए इस बारिश ने फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश, क्या तापमान होगा कम, जानें देशभर का मौसम

कैसा है दिल्ली-NCR का मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 22 मार्च से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में बादल और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली-NCR में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 सेंटीग्रेड से 28 सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम राजस्थान और हरियाणा के ऊपर भी एक और सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम और ज्यादा प्रभावित होगा।

ALSO READ: Weather Update : देशभर में फिर बदल रहा मौसम, कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, क्या गर्मी से मिलेगी राहत?

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश

गुरुवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ, आलीराजपुर, रतलाम, खंडवा, बुरहानपुर, कटनी और अनूपपुर जिलों में बारिश भी हुई। खंडवा, अनूपपुर, धार के बदनावर और बैतूल जिले के मुलताई सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।

19 राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक तेज हवाओं, आंधी और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां है पारा 40 के पार?

उत्तर भारत के कई हिस्सों में चल रही ठंडी हवाएं

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, रोहतांग और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में ताजा हिमपात हुआ है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान गिर गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक, जबकि झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 22 मार्च तक बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, यहां छाएंगे बादल, इन क्षेत्रों में गर्मी का कहर

इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का दिन किसानों के लिए काफी तनावपूर्ण हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूरे उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 23 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम का रौद्र रूप दिखेगा। झारखंड में कल 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की प्रबल संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.