T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के साथ एकजुटता दिखाई थी। पीसीबी ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी भी दी थी, लेकिन अब बीसीबी की तरफ से आए एक बयान ने पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों पर सवालिया निशान लगा दिया है। मामला पीसीबी द्वारा संचालित पीएसएल 2026 से जुड़ा हुआ है।
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल)-2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। सीजन की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि पीएसएल में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की मौजूदगी बांग्लादेश सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, हम अपने क्रिकेटरों को पीएसएल के लिए भेजने से पहले सरकार से अनुमति लेंगे। सामान्य हालात में, इसकी जरूरत नहीं होती। हम खिलाड़ियों को भेजते हैं, वे जाते हैं और खेलकर वापस आ जाते हैं। फिलहाल हालात सामान्य नहीं हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा का मामला है। इसलिए हम सरकार से इस बारे में बात करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, हम सरकार से पूछेंगे कि पाकिस्तान जाना सुरक्षित है या नहीं। सरकार ही वहां के हालात को बेहतर समझती है, इसलिए हम सरकार के निर्णय के मुताबिक आखिरी फैसला लेंगे। सरकार हमें बताती है कि जाना सुरक्षित है और खिलाड़ी यात्रा कर सकते हैं, तो खिलाड़ी जाएंगे। सरकार परिस्थितियों के मुताबिक निर्णय लेगी।
सरकार से मंजूरी मिलने की स्थिति में पीएसएल में जाने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए तैयारी कैंप में नहीं जा पाएंगे। न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को तीन वनडे और तीन टी20 के लिए ढाका पहुंचेगी।
बीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को आंशिक एनओसी जारी किए हैं। बांग्लादेश ने अभी भी अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया है। इसलिए बीसीबी अपने मुख्य खिलाड़ियों की न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दौरान उपस्थिति चाहता है। मुस्तफिजुर को 26 मार्च से 12 अप्रैल तक और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक के लिए एनओसी दिया गया है।
सरकार से मंजूरी मिलने की स्थिति में पीएसएल में जाने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए तैयारी कैंप में नहीं जा पाएंगे। न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को तीन वनडे और तीन टी20 के लिए ढाका पहुंचेगी।
Also Read: LIVE Cricket Scoreबता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पीएसएल 2026 के सुरक्षित आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पीसीबी ने हाल में जारी एक बयान में पीएसएल के तय शेड्यूल के मुताबिक आयोजन का दावा किया है।
Article Source: IANS