'किंग' में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे शाहरुख खान, शूटिंग की हो गई है तैयारी
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 22, 2026 06:42 AM

बॉलीवुड के किंग खान यानी  शाहरुख खान ने साल 2023 में बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. वहीं अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर फिल्म 'किंग' के साथ दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त एंटरटेनमेंट की डोज देने की तैयारी कर रहे हैं.  2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बन चुकी किंग के पहले लुक ने ही फैंस को एक्साइटेड कर दिया है और शाहरुख खान का दमदार अंदाज़ खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अब, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर शूटिंग के अगले शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और वे पहले कभी न देखे गए ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के लिए 10 रूसी फाइटर्स को खास तौर पर बुलाया है.

किंग के लिए खास एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे शाहरुख खान
'मिड-डे' की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक्शन सीक्वेंस अगले हफ़्ते मुंबई के विले पार्ले स्थित 'गोल्डन टोबैको स्टूडियोज़' में फिल्माया जाएगा, रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टूडियो में एक डिटेल्ड सेट तैयार किया गया है, जो एक पुरानी और लंबे समय से बंद पड़ी मिल (कारखाने) जैसा दिखता है. 23 मार्च से शुरू होकर, 'किंग खान' इसी सेट पर एक हफ़्ते तक चलने वाले ज़बरदस्त फाइट सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "यह फिल्म के लिए प्लान किए गए सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंस में से एक है. इसके लिए डिज़ाइन किए गए स्टंट बेहद दमदार और असलियत के करीब हैं, और स्टंट आर्टिस्ट पिछले कुछ हफ़्तों से इनकी ज़ोरदार तैयारी कर रहे हैं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अगले महीने शूट होगा खास डांस सीक्वेंस
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एक्शन सीक्वेंस के अलावा, सिद्धार्थ आनंद ने अगले महीने एक खास डांस सीक्वेंस शूट करने का प्लान बनाया है. सूत्र ने आगे बताया, "इसे फिल्म के एक बड़े पल के तौर पर डिज़ाइन किया गया है जो देखने में शानदार है और इसे इतने बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है जो 'किंग' के भव्य अंदाज़ के साथ पूरी तरह मेल खाता है."

किंग स्टार कास्ट एंड क्रू
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी किंग में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला और राघव जुयाल जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली अहम भूमिकाओं में नज़र आएगी. रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ़्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'किंग' शाहरुख खान का अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन पर पहला कोलैबोरेशन है. ये एक्शन फ़िल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.