बिल्ली की हालत देख डॉक्टरों के उड़े होश, पेट से एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड!
TV9 Bharatvarsh March 22, 2026 09:43 PM

अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आई एक घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है. मिडनाइट नाम की एक 6 साल की पालतू बिल्ली अचानक बेहद खराब हालत में एक एनिमल रेस्क्यू सेंटर लाई गई. उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि पहली नजर में ही साफ लग रहा था कि मामला गंभीर है. डॉक्टरों ने तुरंत उसकी जांच शुरू की और जल्द ही पता चला कि उसकी आंत में खतरनाक तरह का ब्लॉकेज हो गया है.

शुरुआत में यह मामला नॉर्मल लगा, जैसा कि अक्सर जानवरों में देखा जाता है. लेकिन जब डॉक्टरों ने सर्जरी करने का फैसला लिया, तो जो सच्चाई सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया. ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि मिडनाइट के पेट में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 26 हेयर टाई यानी रबर बैंड फंसे हुए थे. ये वही छोटे-छोटे हेयर बैंड थे जो अक्सर घर में गायब हो जाते हैं और जिन पर आमतौर पर कोई खास ध्यान नहीं देता. ये घटना इंटरनेट पर तब और वायरल हो गई जब इसकी तस्वीरें Reddit पर शेयर की गईं.

इसके बाद cat swallowed hair ties और Midnight cat story जैसे सर्च टर्म तेजी से ट्रेंड करने लगे. लोग इस घटना को देखकर हैरान भी थे और चिंतित भी, क्योंकि यह किसी के भी घर में हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मिडनाइट की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसे इच्छामृत्यु (euthanasia) के लिए छोड़ दिया गया था. लेकिन HALO Rescue Shelter की टीम ने उम्मीद नहीं छोड़ी. उन्होंने जोखिम उठाते हुए सर्जरी करने का फैसला लिया और आखिरकार उसकी जान बचाने में सफल रहे. ऑपरेशन के बाद अब मिडनाइट धीरे-धीरे ठीक हो रही है और सामान्य जीवन की ओर लौट रही है.

यह भी पढ़ें:Viral Video: दूल्हे के लिए दुल्हन ने किया शानदार डांस, स्टेज पर मेहमानों के सामने लगाई आग

ये कहानी केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं है, बल्कि पालतू जानवरों की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा संदेश भी देती है. इसको लेकर स्पेशलिस्ट का कहना है कि घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें जैसे हेयर टाई, रबर बैंड, धागे, प्लास्टिक के टुकड़े या अन्य हल्की वस्तुएं पालतू जानवरों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं.मिडनाइट की कहानी हमें यह सिखाती है कि पालतू जानवर बच्चों की तरह होते हैं-वे जिज्ञासु होते हैं और हर चीज को छूकर, चखकर या खेलकर समझने की कोशिश करते हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह मालिक पर होती है. घर में ऐसी कोई भी चीज खुली न छोड़ें जो उनके लिए खतरा बन सकती है.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

HelpingAnimalsLive&Overcome (@halonokillrescue) द्वारा साझा की गई पोस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.