IPL 2026: केकेआर को झटके पर झटका, आकाश दीप भी चोट के कारण हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
Shiv March 23, 2026 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले चोट से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकाश दीप के रिप्लेसमेंट का एलान तो कर दिया है। आकाश की जगह केकेआर ने बाएं हाथ के युवा गेंदबाज सौरभ दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है। दुबे इससे पहले आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, वे काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। कोलकाता के लिए आगामी सीजन मुश्किल दिखाई दे रहा है।

पहले केकेआर को बीसीसीआई के निर्देशों की वजह से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। इसके बाद हर्षित राणा और आकाश दीप चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। तीन तेज गेंदबाजों के बाहर होने के साथ ही कोलकाता का पेस अटैक काफी कमजोर हो गया है। मुस्तफिजुर की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को 3 बार की चैंपियन ने अपनी टीम में शामिल किया। तो वहीं राणा के रिप्लेसमेंट का एलान अब तक नहीं किया गया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता ने सौरभ दुबे को अपनी टीम में आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया है। दुबे ने इससे पहले आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी अपना नाम दर्ज कराया था लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था।

PC- Bhaskar

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.