केरल के मुन्नार में वगुवरई इलाके में जंगली हाथी ‘पडयप्पा’ ने रात में यात्रियों से भरी एक कार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान यात्री कार के अंदर फंसे रहे और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
37 सेकंड के इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी ने कार को पलटाने का प्रयास किया। ड्राइवर ने सूझबूझ से कार को सुरक्षित पीछे हटाया और तेजी से कार को भगा लिया। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।
गौरतलब है कि केरल के जंगलों में रहने वाले पडयप्पा को बड़े-बड़े कान और दांत की वजह से झुंड में अलग से पहचाना जा सकता था। 1999 सुपरस्टार रजनीकांत की एक फिल्म आई-पडयप्पा। इसमें रजनीकांत के कैरेक्टर का नाम था पडयप्पा, जो अपने सम्मान के लिए लड़ता है। बस इसी पर इस जंगली हाथी को भी नाम मिल गया। इसे किंग ऑफ मुन्नार भी कहा जाता है।