Gold Silver Rates 23 March : ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के 24वें दिन सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आग लगने से वायदा बाजार और बुलियन मार्केट में सोमवार को को सोना चांदी की कीमते धड़ाम हो गई। आज दोपहर में सोना करीब 13,000 रुपए सस्ता था तो चांदी में भी 22,000 से ज्यादा की गिरावट हुई। वायदा कारोबार में क्या है सोने चांदी का हाल
वायदा कारोबार (MCX) पर सुबह 9.24 बजे सोना 7307 रुपए की भारी गिरावट के साथ 1,37,185 पर था जबकि चांदी 13,885 रुपए गिरकर 2,38,328 रुपए पर थी। दोपहर 1:07 बजे सोने की कीमत 12,942 रुपए गिरकरकर 1,31,550 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इस समय चांदी 22,162 रुपए गिरकर 204,610 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिलवर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.847 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
कच्चा तेल गिरा, दबाव में रुपयाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज को 48 घंटे में खोलने की धमकी के बाद ईरान ने इसे पूरी तरह बंद करने की बात कही है। इससे दुनियाभर में तेल संकट गहराने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112 डॉलर के पार पहुंच गई। WTI क्रूड भी 98.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में भी आज क्रूड के दाम 156.3 डॉलर प्रति बैरल हो गए।
दुनिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपया दबाव में है। आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है।
बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?| शहर | सोने के दाम |
| मुंबई | 1,38,651 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| चेन्नई | 1,38,820 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| दिल्ली | 1,38,669 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| कोलकाता | 1,38,401 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| भोपाल | 1,38,989 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| अहमदाबाद | 1,38,128 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| जयपुर | 1,38,500 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| बेंगलुरु | 1,39,232 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| तिरुवनंतपुरम | 1,38,819 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| पटना | 1,38,986 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| शहर | चांदी के दाम |
| मुंबई | 2,18,152 रुपए प्रति किलो |
| चेन्नई | 2,18,346 रुपए प्रति किलो |
| दिल्ली | 2,17,862 रुपए प्रति किलो |
| अहमदाबाद | 2,17,105 रुपए प्रति किलो |
| भोपाल | 2,18,297 रुपए प्रति किलो |
| कोलकाता | 2,18,199 रुपए प्रति किलो |
| जयपुर | 2,17,765 रुपए प्रति किलो |
| बेंगलुरु | 2,19,062 रुपए प्रति किलो |
| तिरुवनंतपुरम | 2,18,913 रुपए प्रति किलो |
| पटना | 2,18,629 रुपए प्रति किलो |
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta