Satta Sammelan 2026: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद TV9 के मंच पर टीम इंडिया के ये सितारे, जानें कौन, कब करेगा शिरकत?
Sanjeev Kumar March 24, 2026 11:23 AM

TV9, Satta Sammelan: TV9 नेटवर्क के व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे समिट-2026 का दिल्ली में आयोजन चल रहा है. समिट के दूसरे दिन यानी कि 24 मार्च को सत्ता सम्मेलन में अलग-अलग फील्ड के धुरंधर TV9 के मंच पर उतर रहे हैं. क्रिकेट जगत के चैंपियन भी उसमें पीछे नहीं रहने वाले. विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया के कुछ सितारे TV9 के मंच पर अपनी बात रखने उतरेंगे. इसमें दोनों टीमों- T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारत की मेंस टीम और पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली महिला क्रिकेट टीम- के खिलाड़ी शामिल होंगे. TV9 के मंच पर बात सिर्फ भारतीय क्रिकेट के मौजूदा वर्ल्ड चैंपयन ही करते नहीं दिखेंगे बल्कि उनके अलावा सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी उसका हिस्सा होंगे.

विश्व विजेता अक्षर और अर्शदीप रखेंगे अपनी बात

अब सवाल ये है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के कौन-कौन से सितारे TV9 के सत्ता सम्मेलन में अपनी बात रखने आने वाले हैं? तो जवाब है- अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह. ये दोनों सत्ता सम्मेलन के विश्व विजेता सेगमेंट में अपने अनुभव शेयर करेंगे. सत्ता सम्मेलन के विश्व विजेता सेगमेंट का प्रसारण दोपहर 1 बजे से होगा.

ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7 मुकाबलों में शिरकत किया था, जिसमें उन्होंने 18.63 की औसत से 11 विकेट लिए थे. वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 मैच की 8 पारियों में 9 विकेट चटकाए थे.

TV9 के मंच पर भारतीय क्रिकेट के ‘महाराज’

सत्ता सम्मेलन में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर उसके ‘पावरफुल महाराज’ सेगमेंट का प्रसारण होगा, जिसमें बात करने के लिए TV9 के मंच पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उतरेंगे. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम 2003 का वर्ल्ड कप जीतते-जीतते रह गई थी. तब भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय क्रिकेट में गांगुली की पहचान जिगरवाले कप्तान के तौर पर है. कहा जाता है कि उन्होंने अपनी दिलेरी से टीम इंडिया को विदेशी जमीन पर लड़ना और जीतना सिखाया.

दीप्ति शर्मा नहीं ‘मैदान की महारानी’ कहिए

सत्ता सम्मेलन में TV9 के मंच पर महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा भी उतरेंगी. महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा की गिनती दुनिया के सबसे बड़े ऑलराउंडर के बीच की जाती है. उनके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच आविष्कार साल्वी भी उनके साथ सत्ता सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे. TV9 के मंच पर ये दोनों अपनी बात रात के 8 बजकर 15 मिनट से ‘मैदान की महारानी’ सेगमेंट में रखते दिखेंगे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.