राधा स्वामी संगठन द्वारा भ्रामक योजनाओं के नाम पर करोड़ों - अरबों के ठगी का मामला पहुंचा पुलिस मुख्यालय
Tarunmitra March 24, 2026 10:43 PM

रवीश कुमार मणि

पटना , 24 मार्च ( तरूणमित्र ) । नन बैंकिंग संस्था हेलियस व सहारा द्वारा ठगी के शिकार हुए लाखों लोग अभी उबर नहीं पाएं थे , रूपए वापसी के आस में कई की उम्र गुजर गयी तो कई ने तो फांसी लगाकर अपनी इ- लीला समाप्त कर लिया । लाखों लोगों की न्याय की आस आज भी अटकी हुई है । ऐसा ही एक निजी संस्था राधा स्वामी संगठन लोक लुभावना योजनाओं को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भ्रामक प्रचार- प्रसार कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है ,शिकायत- पत्र पुलिस मुख्यालय पहुंचा है । पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) - बिहार, विनय कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है ।

भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पटना के सहायक प्रबंधक रौशन कुमार एवं वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल ने डीजीपी बिहार से शिकायत किया है की राधा स्वामी संगठन ( आरएसओजी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ) द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार- प्रसार कर लोगों को लोक लुभावाना , भ्रामक योजनाओं जैसे कन्या दान योजना, वाहन योजना ( दो / चार पहिया ) , आवास योजना, निवेश योजना आदि नाम से लोगों से रूपया जमा कराने और भारी छूट/ लाभ का झांसा देकर जनता से करोड़ों/ अरबों रूपये का ठगी किया जा रहा है । मालूम हो राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सैकड़ों दो चक्का व चार चक्का लग्ज़री गाड़ियों पर भारी छूट देते हुए वितरण किया जाता है । गाड़ी के कुल क़ीमत का मात्र 30-40 % लिया जाता है और गाड़ी कंपनी से उनके नाम पर लोन करा दिया जाता है । ईएमआई की किस्ती प्रति माह राधा स्वामी संगठन द्वारा जिनके नाम से गाड़ी है उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है । सुत्रों की मानें तो राधा स्वामी संगठन से जुड़े कई अहम सबूत जांच एजेंसी को हाथ लग गयी है ।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.