समर सीजन में स्किन को दोहरी मार झेलनी पड़ती है. एक तरफ तेज धूप, गर्मी और दूसरी तरफ धूल-मिट्टी के जमने की वजह से स्किन डल नजर आने लगती है. इसलिए कहा जाता है कि गर्मी के सीजन में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूर होती है. तेज धूप या गर्मी में बाहर निकलने पर स्किन को टैनिंग तक झेलनी पड़ती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सन टैन को समय रहते रिमूव न किया जाए तो ये जिद्दी टैनिंग बन जाती है. मार्केट में टैनिंग को हटाने के कई प्रोडक्ट्स मौजूद है लेकिन इनमें भी केमिकल का खतरा रहता है. वैसे ज्यादातर लोग स्किन की देखभाल के लिए दिन के रूटीन पर फोकस करते हैं पर नाइट स्किन केयर को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.
माना जाता है कि रात में किए गए स्किन केयर से त्वचा रिपेयर हो पाती है. ये भी कहा जाता है कि इस दौरान हमारी स्किन ठीक से रिलैक्स कर पाती है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन चीजों के मास्क को स्किन पर लगाकर अगले दिन फ्रेश महसूस कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं….
गर्मी का स्किन केयर रूटीन । Summer Skin care Routineसमर सीजन के स्किन केयर रूटीन की बात करें तो इसमें हाइड्रेशन पर फोकस रखना जरूरी है. सीनियर डायटिशियन गीतिका चोपड़ा बताती हैं गर्म मौसम की वजह से पसीना निकलता है और ऐसा होना नॉर्मल है. लेकिन शरीर में पानी के लेवल को बरकरार रखना चाहिए. अगर ठीक से ध्यान न दिया जाए तो हिहाइड्रेशन की शिकायत होने लगती है. एक्सपर्ट कहती हैं कि इससे न सिर्फ हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि स्किन भी डल नजर आने लगती है. स्किन को रूखेपन से बचाने के लिए खीरा, टमाटर, तरबूज, खरबूजा और दूसरे पानी वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है. चलिए आपको बताते हैं कि आप किन फेस मास्क के जरिए स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं.
गर्मी में स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्कएलोवेरा जेल का मास्क- ये एक ऐसी चीज है जो हर स्किन पर सूट कर सकती है. रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल को रोजाना त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. सोने से आधे घंटे पहले इसे धो लें और मॉइस्चराइजर अप्लाई करें. आप चाहे तो इसे रातभर भी लगा रहने दे सकते हैं. ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है और एक्ने भी कम करता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज है.
चावल और शहद- भीगे हुए चावल को ब्लेंड कर लें और इसके पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाएं. इस फेस मास्क को सोने से पहले लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद अपनी फेवरेट क्रीम से स्किन को मॉइस्चराइज करें. चावल के जरिए स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. वहीं शहद से स्किन मॉइस्चराइज हो पाती है. ये दोनों इंग्रेडिएंट्स स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है.
कच्चे दूध का मास्क- दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड से स्किन नेचुरली ग्लोइंग बना पाता है. एक बर्तन में कच्चा दूध लें और इसमें कॉटन को भिगोकर स्किन पर अप्लाई करें. एक बार जब पूरे फेस कवर हो जाए तो सूखने पर फिर से इसे अप्लाई करें. आप चाहे तो इसे पूरी रात के लिए ऐसे ही फेस पर छोड़ सकते हैं. कच्चे दूध का ये नुस्खा टैनिंग को कम करता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है. इन सभी नुस्खों को आजमाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर करें. वैसे होम रेमेडीज को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.