LPG Cylinder Refill Timelines: रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की समयसीमा बढ़ने संबंधी खबरें सही या गलत?, सरकार ने बताया
Newsroompost-Hindi March 25, 2026 06:44 PM

नई दिल्ली। लोग जब बुधवार की सुबह जागे, तो तमाम अखबारों में ये पढ़ा कि रसोई गैस सिलेंडर की समयसीमा को सरकार ने बढ़ा दिया है। देखते ही देखते इसकी चर्चा जोर-शोर से शुरू हो गई। अब सरकार ने बताया है कि रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की समयसीमा पहले की तरह ही 25 और 45 दिन है। सरकार ने शहरों में रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की समयसीमा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन रखी है। यानी एक और दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के बीच इतने दिनों का अंतर होना चाहिए। रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग की समयसीमा पहले से ही इतने दिनों की तय की गई थी। यानी अगर आप शहर में रहते हैं, तो एक सिलेंडर बुक कराने के 25 दिन बाद और गांव में रहते हैं, तो 45 दिन बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। ये बुकिंग फोन और एप के जरिए की जा सकती है।

खबरों में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग की समयसीमा को एक सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन, दो सिलेंडर वालों के लिए 35 दिन और उज्ज्वला योजना वालों के लिए 45 दिन कर दी है। बता दें कि इससे पहले एक ऐसी खबर भी आई थी कि पेट्रोलियम कंपनियां सिलेंडर में 14.2 किलो की जगह 10 किलो ही रसोई गैस देने पर विचार कर रही हैं। इस खबर को पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने अफवाह बताया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा में अपने बयान में कहा था कि ईरान युद्ध का संकट है और तमाम तत्व इस दौरान अपने फायदे के लिए अफवाह फैला सकते हैं। जिनसे सावधान रहने के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा था।

The post LPG Cylinder Refill Timelines: रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने की समयसीमा बढ़ने संबंधी खबरें सही या गलत?, सरकार ने बताया appeared first on News Room Post.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.