IPL 2026: 'मार्करम और मार्श की जोड़ी न छेड़ें, ऋषभ पंत 3 नंबर पर आएं', इरफान पठान ने चुनी LSG की प्लेइंग इलेवन
CricketnMore-Hindi March 26, 2026 09:43 PM

LSG Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेंगी। एलएसजी अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ करेगी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एलएसजी की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, एलएसजी को एडन मार्करम और मिशेल मार्श की अपनी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। दोनों ने सलामी बल्लेबाज के रूप में पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था।

पठान ने कहा कि कप्तान ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर आना चाहिए। इससे उन्हें बल्लेबाजी करने से पहले पिच का अंदाजा लगाने का मौका मिलेगा, और अगर ओपनर्स में से कोई एक जल्दी आउट हो जाता है, तो वह पारी को संभाल भी सकते हैं। पंत नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए सबसे सही हैं।

पठान ने निकोलस पूरन को नंबर 4 पर रखा है और उनकी खराब फॉर्म को लेकर चिंता भी जताई है। उन्होंने निचले क्रम की बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों को चुना है, जिनमें आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद शामिल हैं।

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि अगर आपको लगता है कि सात बल्लेबाज काफी हैं, तो आप एम सिद्धार्थ को भी टीम में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, आवेश खान और स्पिनर के रूप में दिग्वेश राठी शानदार विकल्प हैं। अहमद और बदोनी भी गेंदबाजी में सहयोग दे सकते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पठान ने पांच विकल्प मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, नमन तिवारी और प्रिंस यादव का नाम लिया।

इरफान पठान की एलएसजी प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिगवेश राठी

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव/एनरिच नॉर्टजे/मोहसिन खान/नमन तिवारी/प्रिंस यादव।

Article Source: IANS
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.