Free Train Travel Gallantry Award: मोदी सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा गिफ्ट दिया है। उनके सम्मान में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार अब थल सेना, वायुसेना और नौसेना के वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह रियायत उनके लिए फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार कैटेगरी में लागू होगी।
इसमें वे अपने साथ एक साथी को भी ले जा पाएंगे। केंद्र सरकार का यह कदम रक्षा में असाधारण वीरता और बलिदान देने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। इसका उद्देश्य न सिर्फ वीरता पुरस्कार विजेताओं का सम्मान करना है, बल्कि उनके परिजनों को भी सामाजिक और आर्थिक सहयोग देना भी है।
किसे मिलेगा इन सुविधाओं का लाभयह सुविधा सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी इसमें शामिल करती है। इसके तहत वीरता मेडल विजेताओं के जीवनसाथी, चाहे वे विधवा हों या विधुर और पुनर्विवाह वाले भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार के विजेता के माता-पिता को भी यह जिंदगी भर मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma