इन 9 फिल्मों ने रणवीर सिंह को बनाया बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर', पढ़ें पूरी लिस्ट
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 27, 2026 03:12 AM

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आ रहे हैं. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ये रणवीर सिंह के करियर के लिए सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह ने अपने करियर में अभी तक 9 सक्सेसफुल फिल्में दी हैं. उनकी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है. आज हम आपको उनकी सक्सेसफुल फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

गोलियों की रासलीला राम लीला
ये रणवीर सिंह की पहली हिट फिल्म थी. इस फिल्म ने 116.33 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ थे. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था.

इससे पहले रणवीर को बैंड बाजा बारात (एवरेज), लेडीज वर्सेस रिकी बहल (एवरेज), लुटेरा (फ्लॉप) में देखा गया था.

गुंडे
ये सेमी हिट थी. फिल्म ने 78.60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. 2014 में आई इस फिल्म में अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आए थे.

बाजीराव मस्तानी 
फिल्म सुपरहिट हुई और इस फिल्म ने 184.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे.

पद्मावत
ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म ने 302.15 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में रणवीर के अलावा शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

सिंबा
रोहित शेट्टी डायरेक्टेड इस फिल्म ने 240.31 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखे थे.

गली बॉय
ये फिल्म हिट हुई थी. फिल्म ने 140.25 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म में वो रैपर बने थे. फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
फिल्म ने 153.60 करोड़ कमाए थे और फिल्म हिट थी. फिल्म को करण जौहर ने बनाया था. इस फिल्म में रणवीर की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमी थी.

धुरंधर
फिल्म ने 895.96 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट थी. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स नजर आए थे. 

धुरंधर 2
फिल्म ने 7 दिनों में 745.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया और 623.97 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म अभी थिएटर में लगी है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.