आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश और दुनियाभर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और वीकडेज में भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी-लंबी कतारे लगी हैं. इस फिल्म ने हफ्ते भर में ही वर्ल्ड़वाइड बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मील का पत्थर पार कर इतिहास रच दिया है और ये ऐसा करने वाल पुष्पा 2 के बाद दूसरी इंडियन फिल्म बन गई है.चलिए यहां जानते हैं धुरंधर 2 ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ का 7वें दिन वर्ल्डवाइड कितना रहा कलेक्शन?
‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ का भारी भरकम आंकड़ा पार कर लिया है, और इसी के साथ ये पुष्पा 2: द रूल के साथ दुनिया भर में हजार करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन दोनों स्टारर फिल्मों को यह कामयाबी हासिल करने में ठीक सात दिन लगे हैं. बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने कंटारा चैप्टर 1, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है और अब तक की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसका अगला टारगेट कल्कि 2898 AD है, जिसने दुनिया भर में अपने लाइफटाइम रन में 1,042.25 करोड़ कमाए थे.
वर्ल्डवाइड टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्में (सैकनिल्क के मुताबिक)
भारत में कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
यह एक्शन फ़िल्म देश और विदेश, दोनों जगह ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है।.हालाँकि, अभी अंतिम आँकड़ों की पुष्टि होना बाकी है, लेकिन ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िल्म ने 7वें दिन (बुधवार) को लगभग 47.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में फ़िल्म का सात दिनों का कुल कलेक्शन बढ़कर 623.42 करोड़ नेट हो गया है -यह एक ऐसा आँकड़ा है जिसकी किसी बॉलीवुड फ़िल्म के लिए एक हफ़्ते के अंदर उम्मीद करना भी लगभग नामुमकिन सा लगता है.