इन दिनों स्पाई थ्रिलर धुरंधर का हर तरफ क्रेज है. ऐसे में पाकिस्तान में ओटीटी पर धुरंधर को लोग खूब देख रहे हैं. लेकिन दिलचस्प ये है कि धुरंधर के अलावा एक और स्पाई थ्रिलर पाकिस्तान में लोग दबाकर देख रहे हैं. इस फिल्म में रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है जो जासूस बनकर पाकिस्तान जाती है. ये है आलिया भट्ट की फिल्म राजी जो 2018 में रिलीज हुई थी.
किस ओटीटी पर है
आलिया भट्ट की अवॉर्ड विनिंग स्पाई थ्रिलर फिल्म राजी की स्ट्रीमिंग पाकिस्तान में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हो रही है. इस फिल्म को वहां के दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि ये टॉप 10 में ट्रेंड करने लगी है.
पाकिस्तान में कितने नंबर पर ट्रेंडिग है, कितने हफ्तों से है
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर राजी पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है. आपको बता दें ये फिल्म एक या दो दिन से पाकिस्तान में ट्रेंडिंग पर नहीं है, बल्कि पिछले 3 हफ्तों से राजी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है.

बॉक्स ऑफिस
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी राजी का बजट 35-40 करोड़ के बीच था. लेकिन, रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
आलिया भट्ट की राजी बेशक 2018 में रिलीज हुई थी, लेकिन 8 साल बाद भी इस फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है.इस फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉल सहमत पर बेस्ड थी.फिल्म में एक कश्मीरी लड़की की कहानी दिखाई गई थी जो पिता के कहने पर जासूस बनकर पाकिस्तान जाती है. ऐसे में वो एक पाकिस्तानी अधिकारी से शादी करती है, जिससे 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इंड़िया को खुफिया जानकारी दे सके.इस फिल्म ने फिल्मफेयर से लेकर आईफा तक करीब 27 अवॉर्ड्स जीते थे.