भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित सैन्य हमलों के कोडनेम से इंस्पायर है.
विवेक और भूषण कुमार ला रहे हैं 'ऑपरेशन सिंदूर'
फ़िल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और यह भी बताया कि उनकी फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. 'टाइनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है. विवेक अग्निहोत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “भूषण कुमार और मैं ऑपरेशन सिंदूर के लिए साथ आए हैं. यह एक ऐसी कहानी है जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी और पाकिस्तान के न्यूक्लियर झूठ का पर्दाफाश किया. य
ह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर बेस्ड है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की कई विंग्स के सहयोग से की गई ज़मीनी रिसर्च से समर्थित, यह कहानी असलियत से ली गई है... शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि उसका सामना करने के लिए, फैक्ट्स के साथ,क्लियरिटी के साथ और सिनेमा के जादू के साथ.'
View this post on Instagram
फिल्म पर विवेक अग्निहोत्री
इस मामले पर बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि ऐसी कहानियां बताई जानी चाहिए जो शायद सुनने में थोड़ी असहज लगें, लेकिन जो बेहद ज़रूरी हों. मेरी कोशिश है कि मैं बहादुरी, पेशेवर रवैये और रणनीतिक सूझबूझ की इस कहानी को दर्शकों तक पूरी सच्चाई के साथ पहुंचाऊं, और साथ ही इसे एक एक्साइटिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस का रूप दूं.'
विवेक ने आगे कहा, 'इस फिल्म के लिए हमने भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर ज़मीनी स्तर पर काफ़ी गहरी रिसर्च की है. हमारा मकसद सिर्फ़ यह दिखाना नहीं है कि 'क्या' हुआ था, बल्कि यह समझाना है कि वह 'कैसे' और 'क्यों' हुआ था. इसकी असली कहानी, अभी आम लोगों के बीच मौजूद जानकारी से कहीं ज़्यादा पेचीदा और सटीक है.'
विवेक अग्निहोत्री करेंगे 'ऑपरेशन सिंदूर' का निर्देशन
इस फिल्म को टी-सीरीज़ और 'आई एम बुद्धा प्रोडक्शन' के बैनर तले बनाया जाएगा, और खुद विवेक अग्निहोत्री ही इसके निर्देशन की कमान संभालेंगे. हालांकि, फिल्म की कास्ट, रिलीज़ की तारीख और दूसरी खास बातों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.