अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर (साइन) जल्द ही अमेरिकी करेंसी पर दिखाई देंगे, जो 1861 में डॉलर नोटों की शुरुआत के बाद किसी मौजूदा राष्ट्रपति के लिए यह पहली बार होगा. अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा लिया गया यह फैसला इस साल अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के समारोहों के साथ मेल खाता है.
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के ब्रैंडन बीच ने X पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर (वित्त मंत्रालय के) सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर के साथ जल्द ही अमेरिकी मुद्रा पर दिखाई देंगे, जो इतिहास में पहली बार होगा, और यह हमारे महान राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिसका प्रभाव स्थायी होगा.
अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठइसी महीने की शुरुआत में, एक संघीय कला आयोग ने अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर ट्रंप की छवि वाले 24 कैरेट सोने के स्मारक सिक्के के अंतिम डिजाइन को मंजूरी दी. बेसेंट ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, हम अभूतपूर्व आर्थिक विकास, डॉलर के स्थायी प्रभुत्व और राजकोषीय मजबूती एवं स्थिरता की ओर अग्रसर हैं.
ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों को मान्यताउन्होंने कहा कि हमारे महान देश और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों को मान्यता देने का इससे अधिक सशक्त तरीका कोई नहीं हो सकता कि उनके नाम वाले अमेरिकी डॉलर के नोट जारी किए जाएं, और यह उचित ही है कि इस ऐतिहासिक मुद्रा को पंचशताब्दी के अवसर पर जारी किया जाए. उन्होंने कहा कि अमेरिका के स्वर्णिम युग के आर्थिक पुनरुद्धार के सूत्रधार के रूप में इतिहास पर राष्ट्रपति की छाप निर्विवाद है. अमेरिकी मुद्रा पर उनके हस्ताक्षर छापना न केवल उचित है, बल्कि पूरी तरह से योग्य भी है.