IPL 2026: RCB-SRH के स्टार गेंदबाज बाहर, प्लेइंग 12 में किसे मिलेगा मौका? ये खिलाड़ी बड़े दावेदार
Sanjeev Kumar March 28, 2026 09:23 AM

IPL 2026, RCB vs SRH Probable XIIs: आईपीएल 2026 का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगा. मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए भी खास होगा क्योंकि यहां करीब 10 महीने बाद टॉप-लेवल क्रिकेट लौट रहा है. लेकिन इस मैच में दोनों ही टीमें अपने स्टार गेंदबाजों के बिना उतरेंगी.

आरसीबी किन खिलाड़ियों पर खेलेगी दांव?

आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन है और घरेलू मैदान पर मजबूत दिख रही है. हालांकि, टीम को शुरुआती झटके लगे हैं. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे, वहीं यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हैं. नुवान तुषारा भी फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं. ऐसे में गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जैकब डफी जैसे गेंदबाजों के पास हो सकती है. रोमेरियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या पर भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, बल्लेबाज में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल और राजत पटिदार पहली पसंद होने वाले हैं.

नए कप्तान के साथ उतरेगी SRH

एसआरएच की टीम भी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. लेकिन पैट कमिंस शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं, इसलिए ईशान किशन कप्तानी संभालेंगे. ईशान किशन के अलावा अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पर भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. वहीं, हेनरिक क्लासेन पर सभी की नजर रहने वाली है. टीम में सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा और हर्ष दुबे जैसे युवा खिलाड़ी डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल/टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, रसिख सलाम.

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन/ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, ब्रायडन कारसे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.