Gold-Silver Prices: कम हो गए हैं चांदी के दाम, महंगा हो गया है सोना, ये हैं आज के भाव
samacharjagat-hindi March 28, 2026 01:42 PM

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हालांकि दूसरी ओर सोने के दाम बढ़ गए हैं। खबरों के अनुसार, आज चांदी की कीमत में ₹1000 की गिरावट आई है। वहीं सोने की कीमत में ₹1000 तक का इजाफा हुआ है। राजधानी की राजधानी जयपुर में आज शुद्ध चांदी की कीमत 2,22,000 रुपए है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,45,200 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर मिलेगा।

जोधपुर में आज चांदी की कीमत 2,23,000 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,800 रुपए प्रति दस ग्राम है। झीली की नगरी उदयपुर में शुद्ध चांदी 2,23,000 प्रति किलो बिक रही है। वहीं यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज है।

कोटा में एक किलो चांदी आज 2,23,500 रुपए में मिलेगी। सोना 1,45,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

PC:goldmarket.fr

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.