LPG पर अफवाहों को लेकर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिए गए ये निर्देश
et April 03, 2026 01:42 PM
देश में LPG संकट के बीच लोगों में काफी अफवाहों और घबराहटें फैल रही हैं. अब इसी बात को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने को कहा है. सरकार का मानना है कि गलत जानकारी की वजह से लोग जरूरत से ज्यादा गैस खरीद रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है. इसी को रोकने के लिए केंद्र ने राज्यों को नियमित जानकारी देने और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. आइए जानते है डिटेल्स.
केवल 17 राज्य कर रहे ब्रीफिंगमिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के अनुसार, अभी केवल 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही नियमित या समय-समय पर प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं. इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं. ऐसे में सरकार ने बाकी राज्यों से भी अपील की है कि वह तुरंत इस तरह की ब्रीफिंग शुरू करें, जिससे लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके.
सरकार का कहना है कि कुछ इलाकों में LPG की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिससे लोग घबराकर ज्यादा सिलेंडर खरीद रहे हैं. इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है और आम लोगों को परेशानी हो सकती है. पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने राज्यों को भेजे पत्र में कहा कि अफवाहों को रोकने के लिए सही और समय पर जानकारी देना बहुत जरूरी है.
केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को निर्देश केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को निर्देश दिए हैं कि वह रोजाना प्रेस ब्रीफिंग करें, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए सही जानकारी दें और लोगों को भरोसा दिलाएं कि LPG की सप्लाई पर्याप्त है. किसी भी गलत खबर का तुरंत खंडन करें. इसके अलावा जो लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इससे बाजार में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी.