गुवाहाटी । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में दिसपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
बैठक में दिसपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बरदलै सहित समस्त जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में गुवाहाटी की सांसद बिजुली कलिता मेधी और पूर्व राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी विचार-विमर्श में भाग लेते हुए दिसपुर सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर जोर दिया।