TamilNadu Elections 2026 : भाजपा ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर से, नैनार नागेंद्रन सातुर से, वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन अविनाशी (SC) से चुनाव लड़ेंगे।
सूची में वरिष्ठ भाजपा नेता सौंदरराजन समेत 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मायलापुर में सौंदरराजन के समर्थन में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
तमिलनाडु में भाजपा ने पार्टी के बड़े चेहरे के. अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि चुनाव प्रचार के साथ ही रणनीति बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
पार्टी राज्य में अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। समझौते के तहत उसने 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। मतगणना के बाद 4 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta