Top News 4 April : ईरान ने 2 अमेरिकी लड़ाकू विमानों और 1 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। लापता पायलट की तलाश जारी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने का ईरान से बातचीत पर असर नहीं। भूकंप के तेज झटकों से थर्राया उत्तर भारत। 4 अप्रैल की बड़ी खबरें : ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका
ईरान ने दावा कि उसने 2 अमेरिकी लड़ाकू विमानों और एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। अमेरिका ने अपने पायलटों को बचाने के लिए ईरानी क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया गया। ALSO READ: ईरान का दावा, 2 अमेरिकी लड़ाकू विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए, पायलटों की तलाश में जुटा अमेरिका
बातचीत पर असर नहींअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।
अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकरायामीडिया खबरों के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्ध विराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान ने प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है, जिससे शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटकेदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस गिए गए। झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। ALSO READ: Earthquake in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्तीदिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, अब नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम पूरे साल सख्ती से लागू रहेगा। 1 नवंबर से राजधानी में गैर-बीएस-5 भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta