केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं.
इतना ही नहीं, सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम डिजिलॉकर के मोबाइल ऐप, उमंग (UMANG) ऐप पर और एसएमएस के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी, जो उनके एडमिट कार्ड पर लिखी होती है.
डिजिलॉकर पर कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी को शुरू हुई थी और 11 मार्च को खत्म हुई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 44 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था.
पिछले 3 सालों में कब-कब जारी हुए रिजल्ट?ये भी पढ़ें: SSC CGL भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, किन-किन पदों पर होती है भर्ती? देखें योग्यता और परीक्षा पैटर्न