दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. बीते पिछल सप्ताह वीकेंड पर हुई बारिश से जहां तापामान में गिरावट आई हैं, वहीं भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है.दिल्ली पूरे उत्तर भारत में बेमौसम बारिश ने लोगों परेशान किया है. वहीं मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर ने रविवार की रात से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश, ओले और छिटपुट आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. खास तौर पर गुड़गांव, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में 7 से 9 तारीफ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है.
बारिश और भारी ओलावृष्टिउत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों किसानों की टेंशन बढ़ा दी है. पश्चिम यूपी और पूर्वी यूपी में बीते दो दिन से लगातार बारिश ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. कानपुर औरैया, मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, लखनऊ, और शाहजहांपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की हुई है.
इन राज्यों में भी अलर्टएक भयंकर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू, हिमाचल, पश्चिम यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तर मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 7-9 अप्रैल से बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि लाने को तैयार है! यह शक्तिशाली सिस्टम भारत के 30-40% क्षेत्र को प्रभावित करेगा। pic.twitter.com/fNrAUeD5Ks
— 🔴All India Weather (@allindiaweather)
आईएमडी के अनुसार, बारिश ओलावृष्टि की वजह पश्चिम विक्षोम है. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों तक देखने को मिल रहा है. इनता ही नहीं आने वाले दिनों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए किसानों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
आईएमडी ने अनुसार, जिन इलाकों में गेहूं की फसल कटने के लिए तैयार है, उन्हें 6 अप्रैल से पहले कटाई करने की सलाह दी गई है. 3 और 4 अप्रैल को गिरे गोल्फ-बॉल जितने बड़े ओलों ने पहले ही राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी नुकसान पहुंचाया है. अब उससे भी ज्यादा नुकसान होने की आशंका है.