Hanuman Ji: मंगलवार क्यों माना जाता है हनुमान जी का दिन? जानें इस दिन किन बातों का रखें ध्यान
TV9 Bharatvarsh April 07, 2026 10:42 AM

Hanuman Ji Puja Aur Vrat: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित किया गया है. इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है. व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए पूजन और व्रत से बजरंगबली बहुत प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे सकंट रह लेते हैं. उनके आशीर्वाद से सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं.

हनुमान जी की कृपा से जीवन खुशहाल रहता है. मंगलवार के दिन हनुमान की पूजा और व्रत से कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही दिन हनुमान जी को क्यों समर्पित किया गया है. अगर नहीं तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. साथ ही जानते हैं कि इस दिन व्रत में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मंगलवार के दिन हुआ था बजरंगबली का जन्म

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के ही दिन बजरंगबली जन्मे थे. इसी वजह से मंगववार का दिन उनकी पूजा और व्रत के लिए समर्पित है. इस दिन पूजन और व्रत करने से हनुमान जी सभी प्रकार के दुखों का नाश करते हैं. वहीं मंगल ग्रह का संबंध भी हनुमान जी से माना जाता है, तो ये भी कारण है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा और व्रत किया जाता है.

मंगलवार व्रत के दौरान रखें इन बातों का विशेष ध्यान

आगर आप मंगलवार का व्रत कर रहे हैं, तो इसमें सबसे ज्यादा ध्यान पवित्रता का रखें. पूजा के वक्त मन को इधर-उधर न भटकने दें. इस दिन व्रत में नमक का सेवन भूलकर भी न करें. अगर किसी मीठी वस्तु का दान करें तो उसे स्वयं न खाएं. मंगलवार के व्रत में काले या सफेद वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा न करें. इस दिन लाल कपड़े पहनें. व्रत के दौरान दिन भर में सिर्फ एक सात्विक भोजन ग्रहण करें.

ये भी पढें: Vivah Muhurat 2026: 15 अप्रैल से शुरू होंगे विवाह, फिर जुलाई तक हैं शुभ मुहूर्त, देख लें पूरी लिस्ट

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.