अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने दावा किया कि अगर जरूरत पड़ी तो एक ही रात में पूरे ईरान को खत्म किया जा सकता है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान तय समय तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता, तो उसके बिजलीघर, पुल और दूसरे जरूरी ढांचे पर बड़े हमले किए जाएंगे. ट्रंप की इस धमकी के बाद ईरान से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं.
ईरान के युवा और खेल उप-मंत्री अलीरेजा रहीमी ने ईरानियों से अपील की है कि वे कल दोपहर पूरे देश में बिजली संयंत्रों के पास चैन बनाकर खड़े हों, ताकि इन संयंत्रों पर अमेरिका द्वारा बमबारी की धमकियों का विरोध किया जा सके. युवा मंत्री ने देश के युवा, कलाकार और खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने की अपील की है.
एक दूसरे का हाथ थाम कर करेंगे ट्रंप की धमकी का विरोधअलीरेजा रहीमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हम एक-दूसरे का हाथ थामकर यह संदेश देंगे, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर हमला करना एक युद्ध अपराध है.” अब देखना होगा कि अलीरेजा के इस आह्वान को ईरान की जनता से कितना समर्थन मिलता है क्यों कि ट्रंप ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में दावा किया कि अगर ईरान के लोगों को अपनी आज़ादी मिल जाती है, तो ईरानी लोग नागरिक ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर उनके द्वारा की गई हमलों की धमकी से होने वाली तकलीफ उठाने को तैयार होंगे. हालांकि ईरान में आए दिन सरकार समर्थन प्रदर्शन हो रहे हैं.
सीजफायर की कोशिश जारीIranian state-linked messaging reportedly urges civilians, including youth, to form human shields at power plants.
Students, youth, and almost everyone is invited to shield key infrastructure tomorrow pic.twitter.com/q7pxmFJBCQ
— Brandon Straka #WalkAway (@BrandonStraka)
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलो के बीच सीजफायर की कोशिश भी जारी है. पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की कोशिश कर रहा है. जानकारी के मुताबिक 45 दिनों के सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया है, लेकिन ईरान अमेरिका के साथ कोई भी अस्थाई समझौता नहीं चाहता है. ईरान ने स्थायी सीजफायर के साथ, अपनी सुरक्षा की गांरटी मांगी है. साथ ही कहा है कि उन्हें अमेरिका पर भरोसा नहीं है.
ये भी पढ़ें- ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमले को ठहराया जायज, कहा- ईरानी लोग आजादी के लिए कष्ट सहने को तैयार